जौनपुर दुर्गा पूजा महासमिति का 48वां स्थापना दिवस मनाया गया:केंद्रीय कार्यालय में संरक्षक मंडल ने विचार रखे

Oct 02, 2026 - 14:28
0
जौनपुर दुर्गा पूजा महासमिति का 48वां स्थापना दिवस मनाया गया:केंद्रीय कार्यालय में संरक्षक मंडल ने विचार रखे
जौनपुर दुर्गा पूजा महासमिति का 48वां स्थापना दिवस शुक्रवार को केंद्रीय कार्यालय, विसर्जन घाट स्थित नवदुर्गा मंदिर पर दोपहर 12 से 1 बजे तक मनाया गया। इस अवसर पर संरक्षक मंडल के निखिलेश सिंह, विंध्याचल सिंह, संतोष सिंह ने विचार रखे। कर्मचारी नेता निखिलेश सिंह ने महासमिति की स्थापना से अब तक के सफर और संगठन को मजबूत करने में योगदान पर चर्चा की। उन्होंने आपसी सहमति, सम्मान और त्याग को संस्था की सफलता का आधार बताया। वर्तमान अध्यक्ष और महामंत्री को बधाई दी गई। उनके प्रयासों से महासमिति अब 50वां रजत जयंती वर्ष मनाने की ओर है। अध्यक्ष मनीष देव और महासचिव मनीष गुप्ता ने संरक्षकों, विशिष्ट सदस्यों को अंग वस्त्रम से सम्मानित किया। समारोह से पहले, महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर नए पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। कोषाध्यक्ष संजय कुमार विश्वकर्मा ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। बैठक में संरक्षक मंडल के सोमनाथ आर्य, चंद्र प्रताप सोनी, विंध्याचल सिंह, श्रीकांत महेश्वरी, राधे कृष्ण ओझा तथा विशिष्ट सदस्य संजय सिंह, शशांक सिंह, रानू मोतीलाल यादव, विजय सिंह बागी, लालचंद निषाद, अतुल सिंह मुन्ना, विजय प्रताप सिंह, विवेक सिंह, आशीष गुप्ता शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User