रामपुर में NHM कर्मचारी दूसरे दिन भी धरने पर:समान वेतन की मांग,12 अक्टूबर को लखनऊ में प्रदेशभर के प्रदर्शन में शामिल

Oct 09, 2026 - 14:59
0
रामपुर में NHM कर्मचारी दूसरे दिन भी धरने पर:समान वेतन की मांग,12 अक्टूबर को लखनऊ में प्रदेशभर के प्रदर्शन में शामिल
रामपुर में समान वेतन की मांग को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के कर्मचारी कर्मचारी शुक्रवार को दूसरे दिन अनिश्चितकालीन धरने पर हैं। सीएमओ डॉ. दीपा सिंह के कार्यालय के सामने शुक्रवार सुबह 11 बजे शुरू हुआ जो अभी भी जारी है। धरना कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। जिले में NHM के कुल 800 कर्मचारी हैं। दो के लगभग धरने पर हैं कुछ लोग लखनऊ धरने में जा चुके हैं कुछ तैयारी कर रहे हैं जाने की। NHM के जिला संगठन मंत्री डॉ. खाबर ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार से समान वेतन की मांग को लेकर जिले के सभी NHM कर्मचारी धरने पर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि यह अनिश्चितकालीन धरना है और मांग पूरी होने तक कर्मचारी पीछे नहीं हटेंगे। कर्मचारी प्रदेश स्तर पर भी आंदोलन डॉ. खाबर ने बताया कि 12 अक्टूबर 2026 को जिले के कई कर्मचारी उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित ईको गार्डन पहुंचेंगे। वहां प्रदेश स्तर पर चल रहे धरने में शामिल होकर अपनी मांगों को उठाएंगे और सरकार से उन्हें पूरा करने की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि कर्मचारी प्रदेश स्तर पर भी आंदोलन को मजबूती देने के लिए जुटेंगे। जिला संगठन मंत्री के मुताबिक, जिले में NHM कर्मचारियों ने सामान्य स्वास्थ्य सेवाओं में काम बंद कर दिया है। जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में कर्मचारी केवल इमरजेंसी सेवाओं के लिए ड्यूटी कर रहे हैं। बाकी कर्मचारी धरने में शामिल हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार उनकी मांग पूरी नहीं करती है तो कर्मचारी इमरजेंसी सेवाएं भी बंद कर धरने में शामिल हो जाएंगे। इससे स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ने की आशंका है। कर्मचारियों की भागीदारी फिलहाल कर्मचारी समान वेतन की मांग को लेकर आंदोलन जारी रखे हुए हैं। उनका कहना है कि सरकार से मांग पूरी होने तक धरना समाप्त नहीं किया जाएगा। वहीं, 12 अक्टूबर को लखनऊ में होने वाले प्रदर्शन में जिले के कर्मचारियों की भागीदारी आंदोलन की अगली रणनीति का हिस्सा होगी। सीएमओ डॉक्टर दीपा सिंह ने कहा फिलहाल सेवाएं जारी हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User