यूपी की बड़ी खबरें:मेरठ में ट्रक ने 4 को रौंदा, क्लर्क समेत 3 की मौत; तीनों एक ही गांव के रहने वाले थे
मेरठ-करनाल हाईवे पर रविवार रात तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रहे 4 लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में इंटर कॉलजे के क्लर्क समते 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, चौथा व्यक्ति घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर भाग गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों एक ही गांव के रहने वाले थे। एक साथ तीन लोगों की मौत की खबर से गांव में मातम पसर गया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसा रात 10:30 बजे सरधना थाना क्षेत्र में दबथुआ गांव के पास हुआ। पढ़िए पूरी खबर…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)