संभल में बेटे के हाथों में मां ने दम तोड़ा:चलती बाइक से उछलकर गिरी, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम
संभल में परिवार की सुख-शांति के लिए जात लगाने जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। बुधवार सुबह करीब 10 बजे वह बड़े बेटे के साथ बाइक से जा रही थी। रास्ते में चलती बाइक से अचानक नीचे गिर गई। बेटे ने उसे संभाला और इलाज के लिए चंदौसी के निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी मौत हो गई। बड़े बेटे के साथ जा रही थी महिला हादसा जिला मुख्यालय बहजोई से करीब 40 किलोमीटर दूर चंदौसी तहसील के बनियाठेर थाना क्षेत्र में अकरौली और बनियाखेड़ा गांव के बीच हुआ। मृतका की पहचान पचाक गांव निवासी अमरावती (38) पत्नी पृथ्वीपाल के रूप में हुई है। वह अपने बड़े बेटे सोनू के साथ बाइक से जात लगाने जा रही थी। इसी दौरान अचानक चलती बाइक से सड़क पर गिर गई। बेटे ने बाइक रोककर मां को संभाला, लेकिन उन्हें गंभीर चोटें आई थीं। अस्पताल पहुंचने से पहले हो चुकी थी मौत सोनू ने निजी वाहन को रोककर मां को चंदौसी के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद परिजन शव को घर ले गए। सोनू ने बताया- बाइक की किसी वाहन से टक्कर नहीं हुई थी। इसी वजह से परिवार ने पुलिस कार्रवाई नहीं कराई। उसने बताया कि वे दो भाई हैं। छोटे भाई का नाम वीरेश (20) है। मां की मौत से पूरा परिवार दुखी है। पिता खेती-बाड़ी करके परिवार का पालन-पोषण करते हैं।बनियाठेर थाना प्रभारी बोविंद्र शर्मा ने बताया कि सड़क हादसे में महिला की मौत की सूचना थाने पर नहीं दी गई है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)