रामपुर में सम्मान समारोह:वैश्य समाज महिला संगठन यूथ क्लब ने 25 महिलाओं को दिया 'नारी रत्न' सम्मान
वैश्य समाज महिला संगठन यूथ क्लब की ओर से होटल मंथन में ‘भारतीय नारी सब पर भारी’ थीम पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर ‘नारी रत्न’ सम्मान समारोह में रामपुर की करीब 25 प्रतिष्ठित महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीती गुप्ता, राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता सिंह सैनी, गुंजन सक्सेना, दयावती मोदी एकेडमी की प्रिंसिपल सुमन तोमर और जिला संरक्षक ऋचा अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में वेदिका जिंदल ने नारी शक्ति पर प्रस्तुति दी। प्रीती गुप्ता, सुषमा गुप्ता, रमा गुप्ता और रीना गुप्ता ने लघु नाटिका के माध्यम से नारी सम्मान का संदेश दिया। प्रियंका अग्रवाल ने कविता प्रस्तुत की। इसके अलावा तंबोला, गेम्स और सरप्राइज डांस प्रतियोगिता आयोजित की गई। जन्माष्टमी पर हुई ऑनलाइन प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। सम्मानित होने वालों में सुनीता सिंह सैनी, गुंजन सक्सेना, सुमन तोमर, पारुल अग्रवाल, मेघा अग्रवाल, सुगंधा अग्रवाल, शिप्रा अग्रवाल, डॉ. हेमलता, डॉ. नैन्सी गोयल, ममता सोनी, सीए अनुश्री अग्रवाल और मीरा राजपूत सहित अन्य महिलाएं शामिल रहीं। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीती गुप्ता ने महिलाओं से एकजुट होकर समाज को मजबूत बनाने का आह्वान किया। जिला अध्यक्ष सीए अनुश्री अग्रवाल ने कहा कि संगठन सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को जोड़ने का कार्य कर रहा है। कार्यक्रम में संगठन की पदाधिकारी, सदस्य और अतिथिगण मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)