रामपुर में टेंपो में चालक का शव मिलने से हड़कंप:हाथ बंधे मिलने पर परिजनों को हत्या की आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Oct 02, 2026 - 14:28
0
रामपुर में टेंपो में चालक का शव मिलने से हड़कंप:हाथ बंधे मिलने पर परिजनों को हत्या की आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
रामपुर में मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर अजीमनगर थाना क्षेत्र में पैगा गांव के पास शुक्रवार की सुबह 7 बजे टेंपो में चालक का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान शुक्तनगर निवासी राशिद (33) के रूप में हुई है। परिजनों ने हाथ बांधकर गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया है। परिजनों के मुताबिक राशिद गुरुवार सुबह करीब 10 बजे रोजाना की तरह टेंपो लेकर घर से निकला था। वह रामपुर से स्वार के बीच टेंपो चलाता था। गुरुवार रात मोबाइल फोन पर पिता शराफत और भाई से उसकी बातचीत भी हुई थी। उसने घर आने की बात कही थी, लेकिन इसके बाद वह घर नहीं पहुंचा। परिवार वालों ने सोचा कि कभी-कभार वह रात में नहीं आता है और सुबह लौट आता है। मृतक के पिता शराफत का आरोप शुक्रवार सुबह गांव के कुछ लोग खेतों की ओर ट्रैक्टर आदि लेकर जा रहे थे। पैगा गांव के पास मंगल की बाजार के नजदीक सड़क पर टेंपो खड़ा दिखाई दिया। उसमें राशिद का शव पड़ा देखकर लोगों ने पुलिस और उसके परिजनों को सूचना दी। मृतक के पिता शराफत का आरोप है कि बेटे के हाथ बांधकर उसका गला दबाकर हत्या की गई है। मृतक के भाई शाकिर ने बताया कि राशिद टेंपो के अंदर पड़ा था और उसके हाथ रस्सी से बंधे हुए थे। ऐसा लग रहा था कि मुंह दबाकर उसकी हत्या की गई है। परिजन मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। राशिद पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। उसकी चार बहनें हैं। मोर्चरी में पंचनामा पोस्टमार्टम की कार्रवाई पिता और भाई भी टेंपो आदि चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। गांव के जंगल में परिवार की थोड़ी जमीन भी है। थाना प्रभारी दयाशंकर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल जिला अस्पताल की मोर्चरी में पंचनामा पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User