सपा सांसद आदित्य यादव 3 दिन बदायूं दौरे पर:जनता दर्शन, PDA पंचायत और कार्यकर्ता सम्मेलनों में होंगे शामिल
सपा सांसद आदित्य यादव 3 से 5 अक्टूबर तक बदायूं में रहेंगे। तीन दिन के प्रवास में उनका कार्यक्रम कार्यकर्ताओं और जनता के बीच रहने का है। वह सपा की मासिक बैठक में संगठन की गतिविधियों पर चर्चा करेंगे तो जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनेंगे। इसके अलावा अलग-अलग स्थानों पर PDA पंचायत और कार्यकर्ता सम्मेलनों में शामिल होकर कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। ‘बूथ से विजय तक’ सम्मेलन के जरिए बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से भी संपर्क करेंगे। सांसद 3 अक्टूबर को सुबह 11 बजे गांधी नगर स्थित सपा कार्यालय में पार्टी की मासिक बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 5 बजे विधानसभा बदायूं के ग्राम सिलहरी में आयोजित स्वागत समारोह में पहुंचेंगे। 4 अक्टूबर को सांसद सुबह 9 बजे डीएम रोड, सिविल लाइंस स्थित अपने आवास पर जनता दर्शन करेंगे। कार्यकर्ताओं और आम लोगों से सीधा संवाद होगा दोपहर 12 बजे नगर पंचायत कुंवरगांव में PDA पंचायत एवं कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे। शाम 3 बजे अल-हम्द मैरिज लॉन में PDA पंचायत एवं ‘बूथ से विजय तक’ कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। 5 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे आरफीन मैरिज लॉन में PDA पंचायत एवं कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे वैदो टोला में सपा नगर कमेटी की ओर से आयोजित स्वागत समारोह में पहुंचेंगे। तीन दिन के कार्यक्रम में सांसद का जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं और आम लोगों से सीधा संवाद रहेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)