RO/ARO की 502 पदों होगी भर्ती:आयोग जल्द जारी करेगा नोटिफिकेशन, नए सिलेबस व पैटर्न की तैयारी

Oct 16, 2026 - 13:42
0
RO/ARO की 502 पदों होगी भर्ती:आयोग जल्द जारी करेगा नोटिफिकेशन, नए सिलेबस व पैटर्न की तैयारी
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग जल्द ही समीक्षा अधिकारी यानी RO और सहायक समीक्षा अधिकारी ARO के पदों पर भर्ती निकालने जा रहा है। आयोग को कुल 502 पदों पर सीधी भर्ती करने को शासन स्तर से मंजूरी मिल गई है। इसके साथ ही भर्ती के पाठ्यक्रम और चयन प्रक्रिया नियमावली में भी तकनीकी संशोधन किए जाने की तैयारी है। शासन की स्वीकृति के बाद अब आयोग द्वारा विस्तृत विज्ञापन और आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है। इस भर्ती में कुल 502 रिक्तियां शामिल होंगी। जिसमें समीक्षा अधिकारी (RO) के 129 पद और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) के 373 पदों पर भर्तीयां होंगी। सिलेबस व चयन नियम में बदलाव आगामी भर्ती में अभ्यर्थियों को संशोधित पाठ्यक्रम और नए परीक्षा पैटर्न पर एग्जाम संभावित है। शासन के निर्देश के अनुसार सामान्य अध्ययन के प्रश्नपत्र सहित परीक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं में तकनीकी संशोधन किए जा रहे हैं। चयन प्रक्रिया नियमावली में भी आवश्यक बदलाव किए गए हैं। हालांकि, संशोधित सिलेबस, परीक्षा पैटर्न और चयन के सटीक चरणों की पुष्टि आयोग के विस्तृत विज्ञापन जारी होने के बाद ही होगी। विज्ञापन जल्द स्वीकृति मिलने के बाद यूपीपीएससी जल्द आरओ/एआरओ भर्ती का विस्तृत विज्ञापन जारी कर सकता है। विज्ञापन में पात्रता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, परीक्षा कार्यक्रम, संशोधित पाठ्यक्रम और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी जाएगी। यह भर्ती मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश सचिवालय और राजस्व परिषद के लिए की जा रही है। सचिवालय से 359 पदों तथा राजस्व परिषद से 69 पदों का अधियाचन पहले ही आयोग को प्राप्त हो चुका था; इसके बाद रिक्तियों में वृद्धि कर 502 पदों की स्वीकृति दी गई है। अभ्यर्थियों के लिए सलाह प्रतियोगी उत्तर प्रदेश की सामान्य ज्ञान, समसामयिकी, राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था, संविधान तथा सामान्य हिंदी की तैयारी जारी रखें। आधिकारिक विज्ञापन जारी होते ही यूपीपीएससी की वेबसाइट पर अपडेट की पुष्टि अवश्य करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User