रायबरेली की प्रमुख सड़कें 10 अक्टूबर तक होंगी गड्ढामुक्त:डीएम के निर्देश पर नगर पालिका ने तेज किया अभियान, 7 किलोमीटर का लक्ष्य
रायबरेली में त्योहारों से पहले शहर की सड़कों को दुरुस्त करने का अभियान तेज कर दिया गया है। डीएम सरनीत कौर ब्रोका के निर्देश पर नगर पालिका मरम्मत, पैचवर्क और नवीनीकरण का काम करा रही है। अधिशासी अधिकारी (ईओ) स्वर्ण सिंह की देखरेख में सड़कों को गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। अधिकारियों के अनुसार, 10 अक्टूबर तक शहर के प्रमुख मार्गों को गड्ढामुक्त करने की योजना है। ईओ स्वर्ण सिंह के अनुसार, नगर पालिका करीब 7 किलोमीटर सड़कों को गड्ढामुक्त करा रही है। इसमें सुपर मार्केट से घंटाघर, गल्ला मंडी रोड, बॉम्बे धर्मकांटा रोड, नेहरू नगर रेलवे क्रॉसिंग से ओवरब्रिज रोड और डिग्री कॉलेज रोड शामिल हैं। इसके अलावा जेल गार्डन रोड, खालसा चौक से अस्पताल चौराहा, डीएम आवास से घंटाघर, बस स्टॉप चौराहा-कानपुर रोड, कहारों का अड्डा से किला बाजार और डिग्री कॉलेज चौराहा से धोसियाना रोड पर भी काम कराया जा रहा है। 5 किलोमीटर सड़कों का होगा नवीनीकरण नगर पालिका करीब 5 किलोमीटर सड़कों का नवीनीकरण और विशेष मरम्मत भी करा रही है। इसमें पहलवान बीर बाबा नगर रोड, खालसा चौक से अंबेडकर मूर्ति रोड, इंदिरा नगर क्रॉसिंग से बरगद चौराहा, बस स्टॉप चौराहा से रायबरेली-कानपुर रोड और अखिलेशपुरम से काशीराम कॉलोनी रोड शामिल हैं। इसके साथ ही लखनऊ-प्रयागराज मार्ग से आईटीआई फैक्ट्री गेट तक, खालसा चौक से रिफॉर्म क्लब, टिकारी कोठी से प्रयागराज रोड, अभयदाता मंदिर मार्ग और आईटीआई गेट से बालापुर मोड़ तक भी सुधार कार्य कराया जा रहा है। मनका टॉकीज और अभयदाता मंदिर मार्ग पर भी काम अधिकारियों के अनुसार, लंबे समय से खराब मनका टॉकीज मार्ग और अभयदाता मंदिर मार्ग को भी सुधारा जा रहा है। नगर पालिका का उद्देश्य त्योहारों से पहले शहर के प्रमुख मार्गों की स्थिति बेहतर बनाना है, ताकि लोगों को सुगम और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके। जहां सड़कें ज्यादा खराब हैं, वहां केवल पैचवर्क के बजाय स्थायी सुधार कराने पर जोर दिया जा रहा है। व्यापारियों और नामित सदस्यों ने जताया आभार सड़क मरम्मत अभियान शुरू होने के बाद प्रमुख बाजारों के व्यापारियों ने नगर पालिका के प्रयासों पर संतोष जताते हुए धन्यवाद दिया। नगर पालिका के नामित सदस्यों ने भी अभियान को गति देने के लिए अधिशासी अधिकारी स्वर्ण सिंह का आभार व्यक्त किया। उनका कहना है कि त्योहारों के दौरान शहर में भीड़ बढ़ने के कारण सड़कों का दुरुस्त होना लोगों के लिए बड़ी राहत साबित होगा। नगर पालिका निर्धारित समयसीमा में अधिक से अधिक मार्गों को गड्ढामुक्त करने और खराब सड़कों की स्थिति सुधारने में जुटी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)