रायबरेली में आबकारी विभाग ने 700 लीटर अवैध शराब पकड़ी:25 दिन में 1500 कुंतल लहन नष्ट किया, 15 लोगों पर केस दर्ज

Oct 07, 2026 - 07:58
0
रायबरेली में आबकारी विभाग ने 700 लीटर अवैध शराब पकड़ी:25 दिन में 1500 कुंतल लहन नष्ट किया, 15 लोगों पर केस दर्ज
रायबरेली में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया है। आबकारी आयुक्त और जिलाधिकारी के निर्देशों पर यह कार्रवाई की गई। लखनऊ प्रभार के उप आबकारी आयुक्त और रायबरेली के जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में टीम ने काम किया। आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1, 2, 3 और 4 की टीमों ने 24 गांवों में दबिश दी। पिछले 25 दिनों में 700 लीटर से ज्यादा अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। करीब 1500 कुंतल लहन मौके पर नष्ट किया गया। आबकारी और पुलिस की संयुक्त टीम ने 15 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किए हैं। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि अवैध कच्ची शराब बनाने वालों पर लगातार कार्रवाई हो रही है। उनका मकसद जिले में यूरिया मिली कच्ची शराब के निर्माण को पूरी तरह रोकना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User