रायबरेली में खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा:463 लीटर रिफाइंड तेल सीज, 66 हजार रुपये से ज्यादा की कीमत
रायबरेली में नवरात्रि और दशहरा त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान चलाया। बुधवार को लालगंज के बक्सी चौराहे पर साहू जी ट्रेडर्स पर छापा पड़ा। यहां खुला रिफाइंड राइस ब्रान तेल बेचने पर उसका सैंपल लिया गया। विभाग ने 463 लीटर तेल सीज किया, जिसकी कीमत 66 हजार 361 रुपये है। दुकान संचालक को कमियां दूर करने का नोटिस दिया गया है। देवानंदपुर और किशुनपुर की फल मंडियों में भी जांच हुई। साफ-सफाई की कमी मिलने पर सुधार के निर्देश दिए गए। विभाग के मुताबिक, फलों को पकाने में कार्बाइड या प्रतिबंधित रसायन नहीं मिले। खाद्य सुरक्षा विभाग त्योहारों को देखते हुए लगातार छापेमारी कर रहा है। पिछले एक महीने में जिले की करीब 70 दुकानों पर कार्रवाई हुई है। पनीर, रिफाइंड और सरसों तेल समेत कई खाद्य पदार्थों के सैंपल लैब भेजे गए। रिपोर्ट आने के बाद दुकानदारों पर कार्रवाई होगी और बिक्री पर रोक रहेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)