रायबरेली में फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव:ननद ने देखा, परिजनों में शोक का माहौल
रायबरेली के शिवगढ़ थाना क्षेत्र में 35 साल की एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव घर के अंदर साड़ी के फंदे से लटका मिला। यह घटना अंबेडकर नगर वार्ड 9 के अगरखेड़ा में हुई। मंगलवार रात करीब 10:30 बजे ननद शिखा मौर्या ने कमरे का दरवाजा बंद देखा। दूसरे की छत से जाकर देखा तो भाभी सुनीता फांसी पर लटकी थीं। मृतका सुनीता मौर्या के पति विनोद कुमार मौर्या सोमवार को बच्चों से मिलने के बाद बांदा चले गए थे। घर पर सास रामकली और ननद शिखा के साथ दो मासूम बच्चे वैष्णवी और ढाई साल का शिवांश हैं। परिजनों ने रात 12:55 बजे पीआरवी को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है और पीएम रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)