रायबरेली में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान का ऐलान:4 अक्टूबर को निकलेगा पैदल मार्च

Oct 02, 2026 - 16:40
0
रायबरेली में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान का ऐलान:4 अक्टूबर को निकलेगा पैदल मार्च
समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन ने 'वोट बचाओ, देश बचाओ' अभियान और 'लोकतंत्र बचाओ सप्ताह' शुरू किया है। उन्होंने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर लोकतंत्र व मतदान के अधिकार छीनने का आरोप लगाया। सपा नेताओं ने 4 अक्टूबर को रायबरेली जिला मुख्यालय पर बड़े आंदोलन और पैदल मार्च का ऐलान किया। विधायक राहुल लोधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि पार्टी आम जनता और युवाओं के वोट देने के अधिकार खत्म करना चाहती है। उनका आरोप है कि बीजेपी सिर्फ अपने नेताओं और करीबियों को वोट का अधिकार देना चाहती है, जबकि पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समाज गुलामी करे। उन्होंने कहा कि 2024 चुनाव के बाद से संविधान कमजोर हो रहा है और युवाओं से धोखा किया जा रहा है।सपा जिलाध्यक्ष इंजीनियर वीरेंद्र यादव ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के काम पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि आयोग बीजेपी के कहने पर काम कर रहा है। वोटर लिस्ट में भारी खामियां नए वोटरों के लिए फॉर्म 6 की ऑनलाइन प्रक्रिया बंद है और ऑफलाइन आवेदनों पर बीएलओ रिपोर्ट नहीं लगा रहे, ताकि युवा वोटर न बन सकें। इंजी. वीरेंद्र यादव ने 'एसआईआर' (SIR) प्रक्रिया को भी पूरी तरह संदिग्ध बताते हुए कहा कि वोटर लिस्ट में भारी खामियां और विसंगतियां हैं। एक ही व्यक्ति के अलग-अलग एपिक (EPIC) नंबर दर्ज होने से असली मतदाताओं को मतदान से वंचित करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तत्काल पद से बर्खास्त करने, उन पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने और गिरफ्तारी की मांग की। अंबेडकर की प्रतिमा पर एकत्रित सपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि इस जागरूकता अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ता सभी विधानसभा क्षेत्रों में आम जनमानस के बीच जाकर उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करेंगे। इसके बाद 4 अक्टूबर को जनपद मुख्यालय पर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर एकत्रित होकर कलेक्ट्रेट तक एक विशाल पैदल मार्च निकाला जाएगा और लोकतंत्र को बचाने का पुरजोर प्रयास किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User