ओपीडी बंद होने से जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मरीज:महराजगंज में सर्दी-जुकाम से लेकर सांप काटने तक के मामले आ रहे सामने

Oct 02, 2026 - 16:40
0
ओपीडी बंद होने से जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मरीज:महराजगंज में सर्दी-जुकाम से लेकर सांप काटने तक के मामले आ रहे सामने
महराजगंज जिला अस्पताल में ओपीडी बंद होने से इमरजेंसी वार्ड में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। सामान्य बीमारियों से लेकर कई तरह के मामलों में मरीज इलाज के लिए इमरजेंसी पहुंच रहे हैं। यहां सर्दी-जुकाम, बुखार और खांसी के मरीजों के साथ ही सांप, बिच्छू और छिपकली के काटने के मामले भी सामने आ रहे हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों पर इलाज का दबाव बढ़ गया है। इमरजेंसी में पहुंचने वाले मरीजों की जांच के बाद उनकी हालत के हिसाब से इलाज किया जा रहा है। गंभीर मरीजों पर खास नजर रखी जा रही है। जिला अस्पताल के ईएमओ डॉक्टर ऋषि चौधरी ने इस बारे में जानकारी दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User