रायपुर मुआरी में ग्राम पंचायत बैठक:बीज मिनी किट और निशुल्क स्वास्थ्य शिविर की दी जानकारी
फतेहपुर में विकासखंड हथगाम की ग्राम पंचायत रायपुर मुआरी में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर ग्राम पंचायत विकास योजना की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्राम पंचायत अधिकारी, पंचायत सहायक, ग्राम प्रधान, प्रशासक समेत कृषि और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कृषि विभाग की ओर से बीज के मिनी किट के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के बारे में बताया गया। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की जानकारी दी। बैठक में बाल श्रम रोकने के लिए जागरूकता पर भी जोर दिया गया। ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं का लाभ लेने और बच्चों को श्रम से दूर रखने की अपील की गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)