सिवाया टोल प्लाजा पर शुरू हुई ALS एम्बुलेंस:मेरठ DM ने किया शुभारंभ, हादसे में घायल गंभीर मरीजों को मिलेगी तुरंत मेडिकल मदद

Oct 05, 2026 - 19:03
0
सिवाया टोल प्लाजा पर शुरू हुई ALS एम्बुलेंस:मेरठ DM ने किया शुभारंभ, हादसे में घायल गंभीर मरीजों को मिलेगी तुरंत मेडिकल मदद
राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क हादसों और अन्य इमरजेंसी में तुरंत मेडिकल मदद उपलब्ध कराने के लिए मेरठ के सिवाया टोल प्लाजा पर NHAI की नई ALS (एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट) एम्बुलेंस शुरू की गई है। इसका उद्घाटन जिलाधिकारी वी.के. सिंह ने किया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी बृजेश कुमार सिंह, NHAI के परियोजना निदेशक साकेत मिश्रा, प्रबंधक संदीप कुमार, अंकुल कुमार और दीपक समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। यह ALS एम्बुलेंस HLL की ओर से लगाई गई है। इसमें गंभीर मरीजों के लिए कार्डियक मॉनिटर, वेंटिलेटर, सिरिंज पंप और इन्फ्यूजन पंप जैसे आधुनिक जीवन रक्षक उपकरण मौजूद हैं। इन उपकरणों की मदद से मरीज को अस्पताल पहुंचने से पहले जरूरी चिकित्सा सहायता दी जा सकेगी। खासतौर पर सड़क हादसों में गंभीर रूप से घायल मरीजों के लिए यह सुविधा महत्वपूर्ण होगी। अस्पताल पहुंचने से पहले मिलेगी बेहतर मेडिकल केयर HLL के मनोज कुमार और दीपक ने बताया कि ALS एम्बुलेंस का उद्देश्य गंभीर मरीजों को प्री-हॉस्पिटल केयर उपलब्ध कराना है। एम्बुलेंस में मौजूद चिकित्सा उपकरणों के जरिए मरीज की स्थिति को नियंत्रित रखने में मदद मिलेगी, ताकि अस्पताल पहुंचने तक जरूरी उपचार जारी रह सके। 1033 हेल्पलाइन पर कॉल कर मिलेगी मदद NHAI की 1033 हेल्पलाइन पर कॉल करके हाईवे पर किसी भी इमरजेंसी की स्थिति में एम्बुलेंस की मदद ली जा सकती है। अधिकारियों के मुताबिक, सड़क हादसे या गंभीर मेडिकल इमरजेंसी में समय पर उपचार उपलब्ध कराने में यह सुविधा अहम भूमिका निभाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User