रेवड़ी खाने से 50 से अधिक की हालत बिगड़ी:गोरखपुर में उल्टी-दस्त, पेट दर्द के बाद हॉस्पिटल में एडमिट, फूड पॉइजनिंग की आशंका

Oct 13, 2026 - 16:51
0
रेवड़ी खाने से 50 से अधिक की हालत बिगड़ी:गोरखपुर में उल्टी-दस्त, पेट दर्द के बाद हॉस्पिटल में एडमिट, फूड पॉइजनिंग की आशंका
गोरखपुर में सोमवार को शाम करीब 5 बजे रेवड़ी खाने से एक ही गांव के 50 से अधिक लोगों की हालत खराब हो गई। जानकारी के मुताबिक करीब 3 घंटे बाद उन्हें उल्टी- दस्त और पेट में दर्द शुरू हुआ। एक के एक बाद एक लोगों की तबियत बिगड़ती गई। आनन- फानन में उन्हें पास के प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। जहां करीब 7 से 8 घंटे के इलाज के बाद मरीज डिस्चार्ज हुए। डॉक्टर के मुताबिक सभी अब खतरे से बाहर हैं। मरीजों में बच्चे, बूढें और महिलाएं शामिल थे। मामला गगहा थाना क्षेत्र के मझगावां चौराहे का है। जानिए पूरा मामला… जानकारी के अनुसार, मझगावां चौराहे पर घूम-घूमकर रेवड़ी बेचने वाले एक विक्रेता से क्षेत्र के लोगों ने रेवड़ी खरीदकर खाई थी। इसके करीब तीन घंटे बाद कुछ लोगों के पेट में दर्द शुरू हो गया। देखते ही देखते कई लोगों को उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी। इसके बाद परिजन आनन-फानन में बीमार लोगों को लेकर प्राइवेट हॉस्पिटल पहुंचे। आशंका जताई जा रही है कि रेवड़ी खाने से लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार हुए हैं। टिकरी और मझगावां के लोग हुए प्रभावित रेवड़ी खाने के बाद बीमार होने वालों में टिकरी गांव की 16 वर्षीय तन्या, पांच वर्षीय लाडो, 36 वर्षीय संगीता, 13 वर्षीय आर्या, आठ वर्षीय अनन्या, 12 वर्षीय प्रिंस, 62 वर्षीय जीतन, 38 वर्षीय मोनिका, नौ वर्षीय अविनाश, 12 वर्षीय रक्षा प्रताप, 64 वर्षीय नंदकिशोर शुक्ला, 66 वर्षीय रामाशंकर, 66 वर्षीय विशेश्वर, 54 वर्षीय बृजभार और 60 वर्षीय मुक्तार सहित अन्य लोग शामिल हैं। वहीं, मझगावां के किशन वर्मा (29), सगुन (5), शुभम सैनी (8), दुर्गावती (55), प्रियंका (28), शुभम (11), तृषा (9), पिंटू वर्मा (46), वंदना (40), महादेव (28) और गुड्डू (45) सहित कई अन्य लोगों के भी बीमार होने की जानकारी मिली है। तीन घंटे बाद शुरू हुआ पेट दर्द हॉस्पिटल में एडमिट रामाशंकर ने बताया कि उन्होंने मझगावां चौराहे पर रेवड़ी खाई थी। करीब तीन घंटे बाद उनके पेट में दर्द शुरू हो गया। कुछ देर बाद उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी, जिसके बाद उन्हें प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं इलाज कर रहे डॉक्टर बताया कि उनके यहां पहुंचे मरीजों में लगभग एक जैसी समस्याएं देखने को मिलीं। सभी का इलाज किया जा रहा है। हर मरीज पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कई लोगों की हालत में सुधार है। इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. बीके वर्णवाल ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। उन्होंने मिलावटी या वासी खाने की वजह से फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User