रिफंड के नाम पर खाते से 33570 रुपए निकाले:कंपनी का प्रतिनिधि बनकर युवती को किया फोन, APK फाइल भेजकर की साइबर ठगी

Oct 11, 2026 - 15:46
0
रिफंड के नाम पर खाते से 33570 रुपए निकाले:कंपनी का प्रतिनिधि बनकर युवती को किया फोन, APK फाइल भेजकर की साइबर ठगी
अयोध्या जिले में ऑनलाइन शॉपिंग में रिफंड दिलाने के नाम पर साइबर ठगी का मामला सामने आया है। इनायतनगर थाना क्षेत्र के किनौली गांव निवासी प्रिया दूबे के बैंक खातों से साइबर ठगों ने 33,570 रुपये निकाल लिए। क्षेत्राधिकारी पियूष पाल ने रविवार को बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक किनौली पूरे नंदलाल दूबे निवासी उमाकांत दूबे की बेटी प्रिया दूबे ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने सात सितंबर 2026 को एजेआईओ कंपनी से ऑनलाइन जूते का ऑर्डर किया था। नौ सितंबर को उन्हें जूते का पार्सल मिला, लेकिन उसमें जूते की जगह खाली बक्सा था। इस पर उन्होंने 18 सितंबर को शिकायत कर सामान वापस करने की प्रक्रिया अपनाई। कंपनी की ओर से उसी दिन 1,380 रुपये का रिफंड देने की सूचना दी गई, लेकिन रकम उनके खाते में नहीं पहुंची। पीड़िता के अनुसार, 19 सितंबर को उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया। उसने खुद को एजेआईओ कंपनी का प्रतिनिधि बताते हुए रिफंड दिलाने की बात कही। इसके बाद उसने व्हाट्सएप पर एक एपीके फाइल भेजी और उसे इंस्टॉल कर आवश्यक अनुमति देने को कहा। फाइल इंस्टॉल करने के बाद मोबाइल असामान्य तरीके से काम करने लगा। आरोप है कि इसके बाद फोन करने वाले व्यक्ति ने रिफंड की स्थिति जांचने के नाम पर गूगल पे में यूपीआई पिन डालने को कहा। पिन डालते ही उनके बैंक खातों से बिना अनुमति कुल 33,570 रुपये निकाल लिए गए। इस दौरान एजेआईओ कंपनी की ओर से 1,380 रुपये की धनराशि भी प्राप्त हुई। प्रिया के मुताबिक, उन्होंने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई, जिसका एक्नॉलेजमेंट नंबर 33109260252129 है। उनके इंडियन बैंक खाते से 31,620 रुपये और बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते से 1,950 रुपये निकाले गए। पीड़िता ने इनायतनगर थाने में तहरीर दी तहरीर के आधार पर प्रभावी निरीक्षक राजेश सिंह ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User