उन्नाव में ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत:उन्नाव-मगरवारा स्टेशन के बीच करोवन मोड़ क्रॉसिंग पर हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी

Oct 11, 2026 - 15:46
0
उन्नाव में ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत:उन्नाव-मगरवारा स्टेशन के बीच करोवन मोड़ क्रॉसिंग पर हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी
उन्नाव में सदर कोतवाली क्षेत्र के गढ़ी सिलोली गांव निवासी बकरीदी की रविवार दोपहर करीब दो बजे लखनऊ कानपुर रेलवे रूट पर उन्नाव मगरवारा रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करोवन मोड़ रेलवे क्रॉसिंग के पास हुआ। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, गढ़ी सिलोली गांव निवासी बकरीदी (45) वर्ष करोवन मोड़ रेलवे क्रॉसिंग के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आ गए। ट्रेन से टकराने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी। सूचना मिलने पर आरपीएफ और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे। बकरीदी की मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांव में भी घटना को लेकर शोक का माहौल है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि बकरीदी रेलवे ट्रैक के पास किन परिस्थितियों में पहुंचे थे और हादसा किस तरह हुआ। पुलिस मामले की आवश्यक जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User