रीता, आरती और रूपम को मिली कमान:प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा के महानगर, यमुनानगर और गंगानगर जिलाध्यक्ष बनाई गईं

Oct 12, 2026 - 23:33
0
रीता, आरती और रूपम को मिली कमान:प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा के महानगर, यमुनानगर और गंगानगर जिलाध्यक्ष बनाई गईं
भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सोमवार को महिला मोर्चा के 63 जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी। प्रदेश के सात क्षेत्रों के लिए जारी सूची में प्रयागराज की तीनों संगठनात्मक इकाइयों महानगर, यमुनापार और गंगापार के जिलाध्यक्षों के नाम भी घोषित किए गए हैं। प्रयागराज की तीनों इकाइयों में इन्हें मिली जिम्मेदारी जारी सूची के अनुसार प्रयागराज महानगर महिला मोर्चा की कमान रीता सिंह को सौंपी गई है। वह अभी तक महानगर इकाई में ही महामंत्री के पद पर तैनात थीं। वहीं, प्रयागराज यमुनापार की जिलाध्यक्ष आरती सिंह और प्रयागराज गंगापार की जिलाध्यक्ष रूपम त्रिपाठी बनाई गई हैं। तीनों नियुक्तियों को आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और चुनावी तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर भाजपा नेतृत्व का मानना है कि महिला मोर्चा संगठन की मजबूती में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। नए जिलाध्यक्षों के नेतृत्व में सदस्यता अभियान, जनसंपर्क कार्यक्रम, महिला सम्मेलन और केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। पूर्वी क्षेत्र के कई अन्य जिलों में भी नई नियुक्तियां प्रदेश भाजपा की ओर से जारी सूची में वाराणसी महानगर, वाराणसी जिला, गाजीपुर, प्रतापगढ़, जौनपुर, मछलीशहर, चंदौली, कौशाम्बी और सोनभद्र समेत कई जिलों में भी महिला मोर्चा की नई जिलाध्यक्षों के नाम घोषित किए गए हैं। इन नियुक्तियों के साथ संगठन ने संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रयागराज में कार्यकर्ताओं में उत्साह प्रयागराज की तीनों इकाइयों में महिला मोर्चा के नए पदाधिकारयों के नामों की घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और महिला मोर्चा से जुड़ी पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल है। पार्टी नेताओं का कहना है कि नई टीम संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारियों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User