अदाणी ग्रामोत्सव में खेलकूद और लोकगीतों ने बांधा समां:मिर्जापुर के दाढ़ीराम गांव में दो दिन तक चला कार्यक्रम, ग्रामीणों ने लिया हिस्सा
मिर्जापुर के दाढ़ीराम गांव में 11 और 12 अक्टूबर को अदाणी ग्रामोत्सव आयोजित किया गया। जिसमें ग्रामीणों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। दो दिवसीय आयोजन में खेलकूद प्रतियोगिताओं, रंगोली और कजरी-बिरहा के जरिए ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच मिला। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण खेलों को बढ़ावा देने, सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने पर केंद्रित रहा। कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना और अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई। पहले दिन रस्साकशी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें लड़कों की छह और लड़कियों की चार टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने दमखम दिखाया, वहीं ग्रामीणों ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
रंगोली में दिखाई गांव की तस्वीर ग्रामोत्सव में ‘अपना गांव’ विषय पर रंगोली प्रतियोगिता हुई। इसमें चार टीमों ने ग्रामीण जीवन, परंपराओं और गांव की पहचान को रंगों के जरिए उकेरा। बेहतर प्रदर्शन करने वाली तीन टीमों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान मिला। कार्यक्रम में स्थानीय लोकगायकों ने कजरी और बिरहा की प्रस्तुतियां दीं। पारंपरिक गीतों ने आयोजन में उत्साह का माहौल बनाया। लोकसंगीत के जरिए क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का संदेश भी दिया गया।
दूसरे दिन पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग गेंद फेंक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। दोनों वर्गों में दो-दो विजेताओं का चयन कर उन्हें पुरस्कृत किया गया। इस दिन भी लोकगीतों की प्रस्तुतियां जारी रहीं। जनप्रतिनिधियों ने की सहभागिता ग्रामोत्सव में टोंगा के ग्राम प्रधान व्यास जी बिंद, थानापुर के ग्राम प्रधान राम सागर भारती, दाढ़ीराम के ग्राम प्रधान राजेश प्रजापति, सुखनई के ग्राम प्रधान मंगल राय और दाढ़ीराम के सेवानिवृत्त शिक्षक यमुना प्रसाद शामिल हुए। भूमि अधिग्रहण विभाग, अदाणी फाउंडेशन और हेल्पएज इंडिया के सदस्य भी मौजूद रहे।
आयोजन ने ग्रामीणों को अपनी प्रतिभा दिखाने, सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजने और आपसी मेलजोल बढ़ाने का अवसर दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)