रसिक दुलारी शरण की मौत से पहले का VIDEO:मथुरा में छत पर 6 सेकंड बैठे, फिर लेटे; साधक आते ही दौड़े और चौथी मंजिल से कूदे

Oct 02, 2026 - 06:53
0
रसिक दुलारी शरण की मौत से पहले का VIDEO:मथुरा में छत पर 6 सेकंड बैठे, फिर लेटे; साधक आते ही दौड़े और चौथी मंजिल से कूदे
मथुरा में संत प्रेमानंद महाराज के साधक रसिक दुलारी शरण की मौत के मामले में 33 सेकंड का एक नया CCTV वीडियो सामने आया है। इसमें रसिक दुलारी शरण गुरु कृपा कुंज की छत पर परेशान नजर आ रहे हैं। वह कुछ देर बाउंड्री पर बैठते हैं, फिर जमीन पर लेट जाते हैं। अचानक उठकर दौड़ते हैं और चौथी मंजिल की बाउंड्री से छलांग लगा देते हैं। रसिक दुलारी शरण छत की बाउंड्री पर करीब 6 सेकंड बैठते हैं। इसके बाद वह नीचे जमीन पर बैठ जाते हैं और करीब 10 सेकंड तक वहीं रहते हैं। फिर लेट जाते हैं। करीब 6 सेकंड बाद अचानक उठते हैं और तेजी से दौड़ते हुए बाउंड्री पर चढ़ जाते हैं। इसी दौरान 27वें सेकंड में एक अन्य साधक छत पर पहुंचता दिखाई देता है। वह रसिक दुलारी शरण की ओर बढ़ता है, लेकिन उसके पास पहुंचने से पहले ही रसिक दुलारी शरण बाउंड्री से नीचे छलांग लगा देते हैं। 4 तस्वीरें देखिए… वीडियो में परेशान नजर आ रहे CCTV फुटेज में रसिक दुलारी शरण लगातार बेचैन नजर आ रहे हैं। वह कभी बैठते हैं तो कभी लेट जाते हैं। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, मौत से पहले उन्होंने अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया था। हालांकि वीडियो में इसकी वजह स्पष्ट नहीं होती है। दूसरे साधक के छत पर पहुंचते ही उनका अचानक दौड़ना और छलांग लगाना CCTV में रिकॉर्ड हुआ है। रसिक दुलारी शरण की 25 सितंबर को वाराह घाट इलाके में स्थित गुरु कृपा कुंज की चौथी मंजिल से गिरने से मौत हुई थी। पुलिस के अनुसार, उन्होंने पहले अपना प्राइवेट पार्ट काटा और इसके बाद छत से छलांग लगा दी थी। उनके कमरे से ग्राइंडर भी बरामद हुआ था। घटना के बाद पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया। 30 से ज्यादा लोगों से पूछताछ मामले की जांच सीओ वृंदावन के नेतृत्व में की जा रही है। पुलिस अब तक 30 से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर चुकी है। CCTV फुटेज की जांच के साथ फॉरेंसिक टीम द्वारा जुटाए गए साक्ष्यों को भी देखा जा रहा है। पुलिस आश्रम से जुड़े अन्य प्रमुख साधकों से भी पूछताछ कर सकती है। …………………………………… संबंधित खबर पढ़ें मां बोलीं- 2 साल से बेटे का चेहरा नहीं देखा:मथुरा में रसिक दुलारी की मौत; भाई बोला- सेना में जाना चाहता था, भक्ति की राह पर चला गया संत प्रेमानंद महाराज के साधक रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी की मौत के मामले में परिवार ने कई सवाल उठाए हैं। परिवार का कहना है कि दीपक आत्महत्या नहीं कर सकता था। पूरी खबर पढ़ें

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User