RSS कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या:डीआईजी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, 4 पुलिसकर्मी निलंबित; 3 महिलाएं हिरासत में

Oct 02, 2026 - 16:07
0
RSS कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या:डीआईजी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, 4 पुलिसकर्मी निलंबित; 3 महिलाएं हिरासत में
देवरिया के भीखम छपरा गांव में आरएसएस कार्यकर्ता रामेश्वर तिवारी (50) की हत्या पर पुलिस ने कार्रवाई तेज की। शुक्रवार को डीआईजी एस. चनपा और एसपी अभिजीत आर. शंकर ने घटनास्थल व आरोपितों के घरों का निरीक्षण किया। एसपी अभिजीत आर. शंकर ने लार के प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह, हल्का प्रभारी राममूरत राम, मुख्य आरक्षी चंद्रभान और आरक्षी प्रीतम भारती को लापरवाही के लिए निलंबित किया। शिकायतों की समीक्षा हो रही है। पुलिस कर रही आरोपी की तलाश रामेश्वर तिवारी का गुरुवार को पट्टीदारों से घर के सामने ब्रेकर बनाने पर विवाद हुआ। आरोप है कि उन्हें लाठी-डंडों से पीटा गया, जिससे वे गंभीर घायल हो गए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। तीन महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। फोरेंसिक टीम ने सबूत जुटाए। हमलावरों की पहचान को सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User