रुदौली में पेड़ गिरने से बुजुर्ग की मौत:पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, एसडीएम बोले- परिवार को मिलेगी आर्थिक मदद
अयोध्या जिले में तेज बारिश और भारी तूफान के बीच एक दर्दनाक हादसा हो गया। कोतवाली रुदौली क्षेत्र के बिचाला गांव में महुआ का पेड़ गिरने से 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार विजय कुमार गुप्ता और सुजागंज चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक शनिवार 26 सितंबर को बिचाला गांव निवासी 75 वर्षीय रामस्वरूप पुत्र जग्गू घर से करीब 50 मीटर दूरी पर पशुशाला के छप्पर के नीचे तखत पर बैठे थे। इसी दौरान तेज हवा और बारिश के चलते ऊपर विशाल महुआ का पेड़ अचानक भरभराकर उनके ऊपर गिर गया। पेड़ के नीचे दबने से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। पेड़ गिरने की आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर दौड़े। ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद पेड़ के नीचे से उन्हें बाहर निकाला और इलाज के लिए रुदौली के भेलसर स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को घर वापस ले आए। घटना की जानकारी मिलते ही सुजागंज चौकी प्रभारी अभिषेक यादव और तहसीलदार रुदौली विजय कुमार गुप्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक रामस्वरूप अविवाहित थे और अपने भतीजे के साथ रहते थे। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में शोक का माहौल है। चौकी प्रभारी अभिषेक यादव समय हेड कांस्टेबल इंद्रेश यादव, कांस्टेबल शरद शर्मा रवि चौधरी राजेंद्र परविंदर मौजूद रहे। उप जिलाधिकारी रुदौली विनोद गुप्ता ने बताया कि यह दैवीय आपदा से हुई जनहानि है। मृतक के परिवार को दैवीय आपदा कोष से नियमानुसार आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)