कौशांबी में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट:जर्जर मकानों में रहने वालों को सुरक्षित जगह भेजने के निर्देश
कौशांबी में भारी बारिश, आंधी-तूफान और तेज हवाओं को देखते हुए जिला आपदा नियंत्रण ने शनिवार को एडवाइजरी व हेल्पलाइन जारी की। जिले को ऑरेंज अलर्ट पर रखा गया है। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को सतर्कता व निगरानी रखने को कहा। जर्जर या कच्चे मकानों में रह रहे लोगों को पहचान कर सुरक्षित जगह भेजने का निर्देश दिया गया। हेल्पलाइन नंबर 05331-299177 भी जारी हुआ। तीन दिन की बारिश के बाद शनिवार दोपहर सैनी थाना पुलिस ने ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा। थाना प्रभारी त्रिलोकी नाथ पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुलामीपुर, चकिया, गनपा गांव का दौरा कर माइक से जागरूक किया। पुलिस ने अपील की कि खराब हालत वाले या गिरने के डर वाले मकानों में न रहें। जरूरत पड़ने पर सरकारी स्कूल, पंचायत भवन या आंगनबाड़ी केंद्र में जाकर रहें। बिना जरूरी काम के घर से न निकलें और बारिश में सावधानी बरतें। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद लोगों से सतर्क रहने, बच्चों-बुजुर्गों को सुरक्षित रखने की अपील हुई। आपात स्थिति में तुरंत पुलिस या प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)