छठ भवानी शोभायात्रा को लेकर एसएसपी से शिकायत:बुलंदशहर में आयोजकों ने बाधा डालने वालों पर कार्रवाई की मांग की
बुलंदशहर में श्री छठ भवानी अखाड़ा व शोभायात्रा के आयोजकों ने शनिवार दोपहर 3 बजे एसएसपी दिनेश कुमार सिंह को शिकायत पत्र सौंपा। संस्थापक रूपवन गोस्वामी और प्रधान प्रशांत वाल्मीकि ने प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। गोस्वामी ने बताया कि पिछले 34 सालों से यह शोभायात्रा बिना रुकावट के निकलती आ रही है। इस साल भी यह 16 अक्टूबर 2026 को निकाली जाएगी। कुछ लोग इसमें बाधा डालने और इलाके में टकराव पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। शिकायत में आरोप है कि एक गैर-परंपरागत समूह संस्था के नाम पर अवैध चंदा वसूल रहा है। यह समूह सोशल मीडिया पर लोगों को गुमराह कर रहा है, जबकि नई अनुमति पर रोक है। इससे श्रद्धालुओं में गुस्सा है। प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी दी कि असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई न होने पर अप्रिय घटना की जिम्मेदारी पुलिस-प्रशासन की होगी। इस दौरान ललित कुमार पंडित, हेमराज सिंह, सौरभ कुमार, अश्वनी कुमार, दीपक पंडित, कृष पंडित, कृष्ण गोस्वामी, साहिल और जयप्रकाश शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)