मैनपुरी में पानी पी रहे युवक पर हमला:ईंट और धारदार हथियार से वार, सिर में आईं गंभीर चोट, एसपी से कार्रवाई की मांग

Oct 03, 2026 - 14:20
0
मैनपुरी में पानी पी रहे युवक पर हमला:ईंट और धारदार हथियार से वार, सिर में आईं गंभीर चोट, एसपी से कार्रवाई की मांग
मैनपुरी जिले के कोतवाली क्षेत्र स्थित काशीराम आजाद नगर में 25 सितंबर की दोपहर नल पर पानी पी रहे युवक विकास पर ईंट और धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगा है। हमले में विकास गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी मां गिरजा देवी ने एसपी को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। शिकायती पत्र के मुताबिक 25 सितंबर को दोपहर करीब 12 बजे गिरजा देवी का बेटा विकास नल पर पानी पी रहा था। आरोप है कि इसी दौरान पीछे से पहुंचे नबी आलम ने पहले विकास पर ईंटों से हमला किया और इसके बाद धारदार हथियार से प्रहार कर दिया। हमले में विकास गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर गया। विकास की बहन पूजा ने भाई को बचाने का प्रयास किया और शोर मचाया। आवाज सुनकर सिमरन भी मौके पर पहुंच गई। आरोप है कि इसके बाद नबी आलम के साथ उसके बेटे वारिस, ईशु और अन्य परिजनों ने विकास और उसकी बहन के साथ मारपीट की। हमले में विकास को सिर में गंभीर चोट आने की बात शिकायत में कही गई है। गिरजा देवी का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने धमकी भी दी। शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों ने ज्यादा शिकायत करने पर जान से मारने और उसके बेटे के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी। एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की घटना के बाद घायल विकास को लेकर परिजन कोतवाली पहुंचे। गिरजा देवी के मुताबिक पुलिस ने उसका डॉक्टरी परीक्षण तो कराया, लेकिन मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की गई। इसके बाद उसने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता गिरजा देवी ने पुलिस से मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User