रवि चौधरी बने ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष:नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने खुशी जताई

Oct 15, 2026 - 09:33
0
रवि चौधरी बने ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष:नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने खुशी जताई
मेरठ के दौराला में भारतीय जनता पार्टी ने रवि चौधरी को ओबीसी मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी। रवि चौधरी ने वर्ष 2006 में मेरठ कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के माध्यम से राजनीतिक सफर शुरू किया था। वह छात्र संघ के कोषाध्यक्ष भी रहे। इसके बाद से वह भाजपा और उससे जुड़े संगठनों के कार्यक्रमों व अभियानों में सक्रिय रहे हैं। जिले में सहकारिता चुनाव के दौरान भी उन्होंने पार्टी के लिए काम किया। मूल रूप से दौराला निवासी रवि चौधरी वर्तमान में मोदीपुरम की अक्षरधाम कॉलोनी में रहते हैं। उनकी नियुक्ति की जानकारी मिलने पर भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने खुशी जताई और उन्हें बधाई दी। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में ओबीसी मोर्चा की गतिविधियों को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User