रवि पाठक को मिला 'जीवन रक्षक सम्मान':लोगों से की नियमित रक्तदान की अपील

Oct 02, 2026 - 17:31
0
रवि पाठक को मिला 'जीवन रक्षक सम्मान':लोगों से की नियमित रक्तदान की अपील
मेडिकल कॉलेज स्थित ब्लड बैंक में एस.आर.एन. (S.R.N.) फाउंडेशन ट्रस्ट और निफा (NIFAA) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में स्वैच्छिक रक्तदान कर मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण पेश करने वाले रवि पाठक को सम्मानित किया गया। उन्हें भाजपा नेता सत्यप्रकाश राही और निफा के फाउंडर हिमांशु द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से ‘जीवन रक्षक सम्मान पत्र’ प्रदान कर उनके योगदान की सराहना की गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे जरूरतमंद मरीजों का जीवन बचाने और समाज में सेवा व सहयोग की भावना को बढ़ावा देने वाला पुनीत कार्य बताया। सम्मान प्राप्त करने के पश्चात रवि पाठक ने सभी आयोजकों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि रक्तदान मानव सेवा का एक बेहद महत्वपूर्ण माध्यम है, इसलिए स्वस्थ होने पर सभी को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए और समाज के अन्य लोगों को भी इस महादान के लिए प्रेरित करना चाहिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User