रविता-अमरदीप को मृत्युदंड सुनाने वाले जज को जानिए:CCSU से किया LLB, नोएडा का दुजाना गांव पैतृक निवास

Oct 16, 2026 - 20:16
0
रविता-अमरदीप को मृत्युदंड सुनाने वाले जज को जानिए:CCSU से किया LLB, नोएडा का दुजाना गांव पैतृक निवास
मेरठ के चर्चित सांपकांड में अमित कश्यप की हत्या करने वाली उसकी पत्नी रविता और प्रेमी अमरदीप को मृत्युदंड की सजा सुनाने वाले जज जयवीर सिंह नागर की चर्चा आज देशभर में हो रही है। नीलाड्रम हत्याकांड के बाद उन्होंने सांपकांड में दोषी रविता-अमरदीप को भी फांसी की सजा सुनाकर ऐतिहासिक फैसला दिया है। आइए पढ़ते हैं कि नजीर पेश करने वाला फैसला देने वाले जज की प्रोफाइल उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर पैतृक घर जयवीर सिंह नागर का मूल गांव यूपी के नोएडा का दुजाना गांव है। चर्चित दुजाना गांव आपराधिक पृष्ठभूमि के लिए चर्चाओं में रहा है, लेकिन अब इसकी पहचान इसी गांव के बेटे जयवीर सिंह नागर ने बदल दी है। एक सकारात्मक संदेश दिया है। मेरठ के एडीजे 12 जयीवर सिंह नागर इसी दुजाना गांव के निवासी हैं। सीसीएसयू से की लॉ की पढ़ाई 2006 में मेरठ के ही चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के एमएच कॉलेज गाजियाबाद से एलएलबी किया है। इसके बाद इलाहाबाद से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की है। 2010 से 2015 मध्यप्रदेश के खरगौन और रीवा जिले में पब्लिक प्रॉसीक्यूट रहे। 2015 से 2020 तक उत्तर प्रदेश के रामपुर और बदायूं जिले में पब्लिक प्रॉसीक्यूट रहे। 2020 से 2025 तक गाजियाबाद और उन्नाव में एडीजे रहे। अप्रैल 2026 में मेरठ में एडीजे 12 का पद संभाल रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User