नोएडा की अजनारा होम्स सोसाइटी में फिर अटकी लिफ्ट:महिला ने गेट पीटा तब जाकर प्रबंधन ने निकाला बाहर, पहले भी फंस चुके हैं लोग
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अजनारा होम्स सोसायटी में शुक्रवार सुबह लिफ्ट अटकने से हाउसकीपिंग स्टाफ के एक महिला और एक पुरुष 20 मिनट तक फंसे रहे। महिला के लगातार लिफ्ट का गेट बजाने के बाद प्रबंधन ने उन्हें बाहर निकाला। यह घटना ई टावर की लिफ्ट में हुई, जब स्टाफ कूड़ा लेकर नीचे जा रहा था और लिफ्ट दूसरे फ्लोर पर अटक गई। निवासियों का आरोप है कि लिफ्टों के रखरखाव में लापरवाही हो रही है। सोसायटी में तीन से चार हजार परिवार रहते हैं, जिनके लिए लिफ्ट की समस्या लगातार बनी हुई है। पहले भी एक युवक और 14 लोग लिफ्ट में फंस चुके हैं। 20 मिनट तक लिफ्ट में बंद रहने से महिला घबरा गई थी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)