साढ़ में तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग किसान को रौंदा:खेत जाते समय हुआ हादसा, 7 दिन इलाज के बाद मौत

Sep 25, 2026 - 19:57
0
साढ़ में तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग किसान को रौंदा:खेत जाते समय हुआ हादसा, 7 दिन इलाज के बाद मौत
कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल हुए 65 वर्षीय बुजुर्ग किसान की शुक्रवार देर शाम उपचार के दौरान मौत हो गई। बुजुर्ग करीब एक सप्ताह पहले साइकिल से खेत जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार पल्सर सवार ने उन्हें टक्कर मार दी थी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां करीब सात दिन तक उनका उपचार चला। हालत में सुधार न होने पर शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची साढ़ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खेत जाते समय पीछे से मारी टक्कर साढ़ थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी धीरेन्द्र किसान हैं। परिवार में उनके दो भाई मोहनलाल (65) और सोहनलाल थे। धीरेन्द्र ने बताया कि उनके बड़े भाई मोहनलाल भी खेती-किसानी करते थे। बीते शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे मोहनलाल साइकिल लेकर खेत पर किसी काम से जा रहे थे। वह गांव से निकलकर मुख्य सड़क पर पहुंचे ही थे कि पीछे से तेज रफ्तार में आए पल्सर बाइक सवार ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि साइकिल सवार मोहनलाल उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे में उनके सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के बाद मौके पर राहगीरों और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने बाइक सवार को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह बाइक लेकर मौके से भाग निकला। सात दिन तक अस्पताल में चला इलाज हादसे के बाद ग्रामीणों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन गंभीर रूप से घायल मोहनलाल को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर बताई और उपचार शुरू किया। करीब सात दिनों तक उनका इलाज चलता रहा। इस दौरान परिजन उनके स्वस्थ होने की उम्मीद लगाए रहे, लेकिन शुक्रवार देर शाम उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बुजुर्ग की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने 112 नंबर पर सूचना देकर पुलिस को हादसे की जानकारी दी। सूचना मिलते ही साढ़ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाने के साथ शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीसीटीवी फुटेज से बाइक सवार की तलाश साढ़ थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों की ओर से घटना के संबंध में तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर बाइक सवार की तलाश शुरू कर दी गई है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिससे बाइक और उसके चालक की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान होने के बाद उसके खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User