शाहपुर में स्वर्ण रथयात्रा निकाली गई:जैन धर्म संस्कृति पर आधारित झांकियां, श्रद्धालुओं के बीच बनीं मुख्य आकर्षण
मुजफ्फरनगर के शाहपुर कस्बे में सकल जैन समाज के तत्वावधान में अनंत चतुर्दशी और आचार्य शांतिसागर छाणी महाराज के दीक्षा दिवस के उपलक्ष्य में रथयात्रा निकाली गई। इसका शुभारंभ मोहल्ला महाजनान स्थित पद्मप्रभु जिनालय से हुआ। संरक्षक बालेश जैन और पुनीत जैन ने ध्वजारोहण कर रथयात्रा का उद्घाटन किया। स्वर्ण रथ में श्रीजी विराजमान रहे। अंकुर जैन और वैभव जैन को श्रीजी को गोद में लेकर बैठने का अवसर मिला, जबकि बालेश जैन और ललित जैन रथ के सारथी बने। धार्मिक अनुष्ठानों में विनय जैन व ऋषभ जैन ने सौधर्म इंद्र, अमित जैन व पुण्यश जैन ने ईशान इंद्र और उमंग जैन व पुनीत जैन ने कुबेर की भूमिका निभाई। रथयात्रा मोहल्ला महाजनान, मेन बाजार और मेन रोड से होते हुए मंगलापुरी मंडी स्थित शांतिनाथ जिनालय पहुंची। यहां सतीश जैन और जीवेंद्र जैन ने आचार्य शांतिसागर छाणी महाराज के चित्र का अनावरण कर दीप प्रज्वलित किया। श्रद्धालुओं ने श्रीजी का अभिषेक और महाआरती की। रथयात्रा में जैन धर्म और संस्कृति पर आधारित झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। जगह-जगह लोगों ने रथयात्रा का स्वागत कर श्रीजी की आरती उतारी। आयोजन में प्रदीप जैन, राकेश चंद जैन, सतीश चंद्र जैन, मदनलाल जैन, हर्षित जैन, रविंद्र जैन, अमित जैन, विक्की जैन, पीयूष जैन, तरुण जैन सहित समाज के लोगों का सहयोग रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)