साधनधाम में दस दिवसीय चिकित्सा प्रशिक्षण:क्षारसूत्र और पंचकर्म पर विशेषज्ञों ने दिया व्याख्यान, गुदा रोगों के बताए उपचार

Oct 04, 2026 - 18:19
0
साधनधाम में दस दिवसीय चिकित्सा प्रशिक्षण:क्षारसूत्र और पंचकर्म पर विशेषज्ञों ने दिया व्याख्यान, गुदा रोगों के बताए उपचार
बुलंदशहर के साधनधाम में आयुर्वेद अकादमी के तत्वावधान में दस दिवसीय सतत चिकित्सा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें देश के विभिन्न प्रदेशों से आयुर्वेद चिकित्सक और विद्यार्थी शामिल हुए। कार्यक्रम में बुलंदशहर के वरिष्ठ क्षारसूत्र एवं पंचकर्म चिकित्सा विशेषज्ञ वैद्य हितेश कौशिक ने गुदा रोगों के कारण, लक्षण और चिकित्सा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अनियमित खान-पान, अनियमित नींद, लंबे समय तक बैठना और अधिक वाहन चलाने से पाचन शक्ति प्रभावित हो सकती है, जिससे गुदा रोग होने की आशंका रहती है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक अवस्था में औषधि सेवन और पंचकर्म चिकित्सा से उपचार किया जा सकता है। उन्नत अवस्था में क्षारसूत्र चिकित्सा का उपयोग किया जाता है। उनके अनुसार, इस चिकित्सा पद्धति में अधिक रक्तस्राव की समस्या कम होती है और दोबारा रोग होने की संभावना भी कम रहती है। ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User