संभल कुढ़फतेहगढ़ में चोरों ने 4 घरों को निशाना बनाया:एक घर से लाखों के जेवर और 10 हजार नकद चोरी, ग्रामीणों में डर

Oct 04, 2026 - 18:19
0
संभल कुढ़फतेहगढ़ में चोरों ने 4 घरों को निशाना बनाया:एक घर से लाखों के जेवर और 10 हजार नकद चोरी, ग्रामीणों में डर
संभल की चन्दौसी तहसील के थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र में शनिवार रात चोरों ने चार घरों को निशाना बनाकर ग्रामीणों में दहशत फैला दी। लालपुर चेंचरी गांव में चोरों ने पहले तीन घरों में चोरी का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद चोरों ने चेंचरी गांव में अर्जुन पुत्र भूरी सिंह यादव के मकान की पीछे की दीवार काटकर कमरे में प्रवेश किया और लाखों रुपये कीमत के जेवरात समेत 10 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। गृहस्वामी अर्जुन की पत्नी मंजू के अनुसार, चोर घर से सोने की चेन, सोने का टीका, सोने की नथ, सोने की कंठी, सोने का ओम, चांदी की चेन, चांदी की पाजेब और चांदी के खड़ुआ समेत 10 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। सुबह चोरी की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। अर्जुन ने बताया कि शनिवार रात वह और उनकी पत्नी मकान के बरामदे में सो रहे थे। चोर पीछे जंगल की ओर से मकान की दीवार काटकर कमरे में दाखिल हुए। इसके बाद कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। परिवार को घटना की जानकारी सुबह हुई। ग्रामीणों के मुताबिक, चोरों ने सबसे पहले लालपुर में तीन घरों को निशाना बनाया था। हालांकि, वहां उन्हें कोई खास सामान नहीं मिला। इसके बाद चोर चेंचरी गांव पहुंचे और अर्जुन के घर को निशाना बनाया। एक ही रात में चार घरों को निशाना बनाए जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। घटना के संबंध में पीड़ित अर्जुन ने शाम करीब चार बजे थाना कुढ़फतेहगढ़ पुलिस को तहरीर दी। ग्रामीणों ने पुलिस से क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने, संदिग्ध लोगों पर नजर रखने और चोरी की घटना का जल्द खुलासा करने की मांग की है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हुई आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे देखें जा रहें हैं। जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User