साहित्यिक पहल का 17वां दिन:भाषा और सीमाओं से परे साझा मूल्यों पर आधारित पुस्तक का कवर जारी

Sep 26, 2026 - 10:42
0
साहित्यिक पहल का 17वां दिन:भाषा और सीमाओं से परे साझा मूल्यों पर आधारित पुस्तक का कवर जारी
फिलीपींस के प्रो. नॉरबर्टो पारंगा जूनियर की पुस्तक ‘KAPWA: Sant Saurabh and the Soul of One Humanity’ का कवर ऑनलाइन जारी किया गया। यह संत सौरभ के जीवन-दर्शन, मानवीय मूल्यों और सार्वभौमिक सद्भाव को दुनिया के विभिन्न देशों तक पहुंचाने वाली 17वीं अंतरराष्ट्रीय पुस्तक है। ‘KAPWA’ फिलीपीनी संस्कृति की महत्वपूर्ण अवधारणा है, जो साझा अस्तित्व, पारस्परिक जुड़ाव और सामूहिक मानवीय चेतना को दर्शाती है। लेखक ने इस अवधारणा को संत सौरभ के दर्शन से जोड़ते हुए करुणा, मानवीय गरिमा, परस्पर सम्मान, निःस्वार्थ सेवा, शांति और वैश्विक एकता को पुस्तक का आधार बनाया है। पुस्तक में भारत और फिलीपींस की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक संवेदनाओं के बीच सामंजस्य को प्रस्तुत किया गया है। कवर पर दोनों देशों के राष्ट्रीय ध्वज, पृथ्वी, प्राकृतिक परिवेश, भारतीय सांस्कृतिक स्थल, कमल, शांति के प्रतीक कबूतर और संत सौरभ का चित्र है। पुस्तक का केंद्रीय संदेश “One Humanity, One Family” है। इसका प्रकाशन Geeta Gyan Publication एवं Divya Prerak Kahaniya E-Publication Centre ने किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User