आजम के खिजाफ ED की जांच तेज:जौहर विश्वविद्यालय के कुलपति से पूछताछ, मंत्री रहते हुए जल निगम के टेंडर, फर्म, भुगतान की होगी जांच
जौहर विश्वविद्यालय से जुड़े मामले में ईडी की जांच का दायरा बढ़ा है। अब आजम खां के मंत्री रहते जल निगम के कामों की जांच हो रही है। आजम खां अभी रामपुर जेल में हैं। ईडी ने राज्य सरकार से साल 2012 से 2019 के बीच जल निगम के कामों के दस्तावेज मांगे हैं। इनमें स्वीकृत टेंडर, अनुबंध, फर्मों, भुगतान और जल निगम अधिकारियों की जानकारी शामिल है। ज्यादा काम पाने वाली फर्मों का ब्योरा भी मांगा गया है। आजम खां साल 2012 से 2017 तक नगर विकास विभाग के मंत्री थे, जब जल निगम उनके विभाग के अधीन था। एजेंसी यह पता लगा रही है कि सरकारी काम पाने वाली फर्मों या उनके भुगतान का जौहर ट्रस्ट या विश्वविद्यालय से संबंध था या नहीं। इसके साथ ही शुक्रवार को जौहर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर जहीरुद्दीन से करीब 8 घंटे तक पूछताछ हुई। उनसे ट्रस्ट में भूमिका, कुलपति पद पर नियुक्ति और सरकारी फंड से बने भवनों की जानकारी ली गई। अगस्त में रामपुर, सहारनपुर और दिल्ली में विश्वविद्यालय से जुड़े ठिकानों पर जांच हुई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)