साइबर अपराध से मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर असर:विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर संगोष्ठी, कुलपति ने कहा- जागरूकता ही बचाव
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर शनिवार को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक एक संगोष्ठी हुई। दत्तोपंत ठेंगड़ी विधि संस्थान में 'डिजिटल युग में साइबर अपराधों का मनोवैज्ञानिक प्रभाव' विषय पर चर्चा की गई। यह कार्यक्रम व्यावहारिक मनोविज्ञान विभाग, वेलनेस सेंटर और साइबर क्लब ने मिलकर किया।
कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने कहा कि साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं और इनका लोगों के मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि डिजिटल दुनिया में किसी परिचित चेहरे या आवाज पर भी आंख मूंदकर भरोसा नहीं करना चाहिए। जागरूकता ही इससे बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है।
साइबर क्राइम एक्सपर्ट डॉ. अनुप गिरधर ने कहा कि साइबर ठगी, ऑनलाइन उत्पीड़न और गलत जानकारी से लोग तनाव और मानसिक परेशानी झेल रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर कोई भी सूचना या वीडियो फॉरवर्ड करने से पहले उसकी सच्चाई जांचने की सलाह दी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)