साइबर ठगों को बैंक खाते उपलब्ध कराने वाला गिरफ्तार:आरोपी के मोबाइल में मिले पैन कार्ड, यूपीआई और पासबुक के फोटो; दिल्ली-तमिलनाडु में शिकायतें

Oct 01, 2026 - 18:47
0
साइबर ठगों को बैंक खाते उपलब्ध कराने वाला गिरफ्तार:आरोपी के मोबाइल में मिले पैन कार्ड, यूपीआई और पासबुक के फोटो; दिल्ली-तमिलनाडु में शिकायतें
बरेली साइबर क्राइम पुलिस ने बदायूं निवासी 34 वर्षीय जाबिर खान को कैंट क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। जाबिर साइबर ठगों को कमीशन के बदले बैंक खाते, एटीएम, चेकबुक और सिम देता था। 1 अक्तूबर को सूचना पर जाबिर को बैंक खातों पर बात करते पकड़ा गया। उसके पास से मोबाइल फोन और दो बैंक खाता नंबर लिखे कागज मिले। जांच में पता चला कि इन खातों की शिकायतें तमिलनाडु और दिल्ली में दर्ज हैं। आरोपी के मोबाइल में बैंक खातों की खरीद-फरोख्त की चैट, कई पैन कार्ड, यूपीआई और बैंक पासबुक की डिजिटल तस्वीरें मिलीं। जाबिर ने दिल्ली के साइबर अपराधियों को बैंक खाते देने की बात कबूली। उसके खिलाफ 2022 में गौतमबुद्धनगर में भी मुकदमा दर्ज था। उसे कोर्ट में पेश किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User