पॉक्सो जागरूकता अभियान:लखनऊ में छात्राओं से कहा- असहजता होने पर बिना डरे शिकायत करें
आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज, लखनऊ में गुरुवार को पॉक्सो अधिनियम 2012 पर विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सिविल जज शैलेश कुमार सिंह ने छात्राओं से कहा कि पॉक्सो अधिनियम बच्चों की सुरक्षा के लिए एक सशक्त कानून है। उन्होंने गुड टच-बैड टच, NO-GO-TELL के सिद्धांत तथा चाइल्डलाइन नंबर 1098 के महत्व के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की असहजता होने पर बिना डरे अपने शिक्षक, माता-पिता या 1098 पर सूचना देनी चाहिए। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. ममता किरन राव ने कहा कि बालिकाओं की सुरक्षा और जागरूकता ही हमारा प्रथम लक्ष्य है। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण, छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन किया गया और अंत में सभी ने बच्चों की सुरक्षा का संकल्प लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)