सैफई में 14 साल की किशोरी लापता:76 दिन बाद भी नहीं मिली, परिजनों ने पुलिस के खिलाफ किया प्रदर्शन
इटावा के थाना सैफई क्षेत्र में जसवंतनगर रोड स्थित रेलवे लाइन के पास किराये के मकान से ढ़ाई माह पहले 14 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। सोमवार दोपहर 12 बजे किशोरी के परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर बेटी की बरामदगी की मांग की। ग्राम नगला लाले पोस्ट कुड्या, थाना सैफई निवासी संतोष कुमार पुत्र शिवराज सिंह जसवंतनगर रोड पर किताव सिंह के मकान में परिवार के साथ किराये पर रहते हैं। पिता के अनुसार 13 जुलाई 2026 की रात करीब 10 बजे उनकी 14 वर्षीय बेटी प्राची अचानक घर से गायब हो गई। तीन युवकों पर दर्ज है मुकदमा परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले राहुल उर्फ छोटू पुत्र बृजबिहारी, बॉस यादव पुत्र महेश चन्द्र निवासी नगला कढोरी और गोलू पुत्र रमेश चन्द्र पर किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पिता की तहरीर पर 14 जुलाई को थाना सैफई में तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। बरामदगी नहीं होने पर नाराजगी एफआईआर दर्ज होने के बाद काफी समय बीत जाने के बावजूद किशोरी का सुराग नहीं लग सका है। इससे परिवार में चिंता और आक्रोश है। परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि अब तक बेटी की बरामदगी नहीं हो सकी है। विवेचक से जानकारी नहीं मिलने का आरोप पीड़ित पिता संतोष कुमार का आरोप है कि मामले की विवेचना कर रहे उप निरीक्षक स्वदेश कुमार से केस की प्रगति के संबंध में जानकारी मांगी गई, लेकिन उन्हें कोई स्पष्ट और संतोषजनक जानकारी नहीं दी जा रही है। विशेष पुलिस टीम बनाने की मांग किशोरी की सुरक्षा को लेकर चिंतित परिजनों ने जिला पुलिस प्रशासन और उच्चाधिकारियों से मामले में विशेष पुलिस टीम गठित करने की मांग की है। परिवार ने प्राची को सकुशल बरामद कराने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)