सीतापुर में युवक का पेड़ से लटका मिला शव:चार दिन पहले घर से निकला था, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका

Sep 28, 2026 - 16:36
0
सीतापुर में युवक का पेड़ से लटका मिला शव:चार दिन पहले घर से निकला था, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका
सीतापुर के मछरेहटा थाना क्षेत्र में चार दिन से लापता 19 वर्षीय युवक का शव सोमवार दोपहर गांव के बाहर जंगल में पेड़ से लटका मिला। शव मिलने की सूचना पर इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के बाद पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने युवक की मौत को लेकर अनहोनी की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। 24 सितंबर को घर से निकला था विशाल, फिर नहीं लौटा मछरेहटा थाना क्षेत्र के बिजुआमऊ गांव निवासी अरविंद कुमार का 19 वर्षीय बेटा विशाल 24 सितंबर को घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी जानकारी की गई, लेकिन विशाल का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने मछरेहटा पुलिस को सूचना दी और युवक की गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस के साथ परिजन भी लगातार विशाल की तलाश में जुटे थे। जंगल में पेड़ से लटका मिला शव सोमवार दोपहर करीब 1 बजे कुछ ग्रामीण गांव के बाहर जंगल की ओर गए थे। इसी दौरान उन्होंने एक युवक का शव पेड़ से लटका देखा। शव मिलने की जानकारी फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई तो उसकी पहचान चार दिन से लापता विशाल के रूप में हुई। परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चार दिन से लापता युवक का शव इस हालत में मिलने से परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों ने विशाल की मौत को लेकर अनहोनी की आशंका जताते हुए मामले की जांच की मांग की है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User