सांप निकालने के लिए मलबा हटाने पर जमीन विवाद:बरेली में दो पक्षों में मारपीट, लाठी-डंडे और फावड़े चले; 8 लोग घायल

Oct 05, 2026 - 18:31
0
सांप निकालने के लिए मलबा हटाने पर जमीन विवाद:बरेली में दो पक्षों में मारपीट, लाठी-डंडे और फावड़े चले; 8 लोग घायल
बरेली के दौली जवाहरपुर गांव में सांप निकालने के लिए मलबा हटाने को लेकर जमीन विवाद में दो पक्ष भिड़ गए। आरोप है कि एक पक्ष ने घर में घुसकर लाठी-डंडे, फावड़े और कुल्हाड़ी से हमला किया। इस मारपीट में दोनों पक्षों के 8 लोग घायल हुए, सभी जिला अस्पताल में भर्ती हैं। घायल जमरूल निशा ने बताया, अलीम खां सांप निकालने के लिए मलबा अपनी जमीन पर डाल रहे थे। सलीम खां और अली मोहम्मद खां ने जमीन को अपना बताकर विरोध किया, जिससे कहासुनी शुरू हुई। विवाद बढ़ने पर मुर्सीत, मुस्तकीन, जनतीया, कदीर, कमर जहां और कमरूल मौके पर पहुंचे, उन्होंने हमला किया। मारपीट में अलीम खां, मेहंदी, जमरूल निशा, साबिर खां, खलील खां, शमा, सलीम और अली मोहम्मद खां घायल हुए। घायलों ने पुलिस को सूचना दी, पर आरोप है कि पुलिस नहीं पहुंची। पुलिस का कहना है कि जांच कर आरोपों पर कार्रवाई होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User