सांसद ने मतदान जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी:उन्नाव में 'सेवा के रंग, राष्ट्र के संग' कार्यक्रम, जनभागीदारी का आह्वान

Oct 05, 2026 - 13:52
0
सांसद ने मतदान जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी:उन्नाव में 'सेवा के रंग, राष्ट्र के संग' कार्यक्रम, जनभागीदारी का आह्वान
उन्नाव में जीआईसी ग्राउंड में सोमवार दोपहर 12 बजे ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ आभार एवं संकल्प की रंगोली कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उन्नाव सांसद डॉ. स्वामी सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज और भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी शामिल हुए। इस दौरान सांसद ने मतदान जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के जरिए लोगों को लोकतंत्र की मजबूती के लिए अधिक से अधिक मतदान करने और अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। आयोजकों ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने में प्रत्येक मतदाता की भूमिका महत्वपूर्ण है। मतदान अधिकार के साथ लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति जिम्मेदारी भी है। देखें, 2 तस्वीरें… कार्यक्रम में वक्ताओं ने सेवा, राष्ट्रहित और जनभागीदारी के महत्व पर विचार रखे। युवाओं और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं को विशेष रूप से अपने मताधिकार के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया गया। प्रतिभागियों ने लोगों से आगामी चुनाव में बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की। रंगोली के माध्यम से सेवा, राष्ट्रहित और संकल्प का संदेश दिया गया। उपस्थित लोगों ने देशहित में कार्य करने और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लिया। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने मतदाताओं से बिना किसी दबाव या प्रलोभन के अपने विवेक के आधार पर मतदान करने की अपील की। कार्यक्रम में जिलाधिकारी घनश्याम मीणा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष आनंद अवस्थी, जिला महामंत्री मनीष जायसवाल, जिला महामंत्री प्रवीण सिंह ‘नूतन’, सांसद प्रतिनिधि अमितेश सिंह ‘नंदू’ समेत भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और अन्य लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User