SBI पेंशनर सम्मेलन में उठीं बैंक शाखाओं की समस्याएं:सहारनपुर में अधिकारियों ने जल्द समाधान का भरोसा दिलाया, 200 पेंशनर हुए शामिल
सहारनपुर में शुक्रवार शाम चार बजे भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की ओर से दिल्ली रोड स्थित एक होटल के सभागार में वार्षिक पेंशनर सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें जिलेभर से पहुंचे करीब 200 पेंशनरों ने हिस्सा लिया। सम्मेलन में पेंशनरों ने बैंक की विभिन्न शाखाओं में आने वाली समस्याओं को खुलकर अधिकारियों के सामने रखा। क्षेत्रीय प्रबंधक राजीव रंजन ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पेंशनरों को सम्मानित भी किया गया। सम्मेलन में बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों ने पेंशनर एसोसिएशन के पदाधिकारियों का स्वागत किया। इनमें एसोसिएशन अध्यक्ष आरके भटनागर, सचिव एसडी शर्मा, उपाध्यक्ष रामकुमार सिंह और रणबीर सिंह, सहसचिव अनिल शर्मा व संजय शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रदीप शर्मा तथा संगठन सचिव अरुण बंसल और आरपी शर्मा शामिल रहे। सम्मेलन की खास बात यह रही कि क्षेत्रीय प्रबंधक राजीव रंजन ने केवल औपचारिक संबोधन तक सीमित रहने के बजाय पेंशनरों से सीधे संवाद किया। उन्होंने बैंक की विभिन्न शाखाओं में आ रही दिक्कतों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान पेंशनरों ने अपने अनुभव साझा करते हुए समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। अरविंद शर्मा, गौरीशंकर मित्तल, बलराम अहलूवालिया, बृजमोहन शर्मा, अनिल तलूजा, डीके बंसल और सुरेश चावला सहित कई पेंशनरों ने अपनी बात रखी। पेंशनरों की समस्याएं सुनने के बाद क्षेत्रीय प्रबंधक ने उनके समाधान का भरोसा दिलाया। सम्मेलन में इस बात पर जोर रहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बैंकिंग सेवाओं के लिए अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े और उनकी शिकायतों का समय से निस्तारण हो। वेल्थ स्कीम और चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी क्षेत्रीय प्रबंधक राजीव रंजन ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए एसबीआई वेल्थ स्कीम की जानकारी दी। वहीं, एसोसिएशन के सचिव एसडी शर्मा ने एसबीआई पॉलिसी के तहत उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं के बारे में बताया। इससे पेंशनरों को बैंक की योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी मिली। कार्यक्रम के दौरान बैंक की ओर से अति वरिष्ठ पेंशनर प्रभात जैन, सुभाष गांधी और ज्ञानप्रकाश त्रिखा को सम्मानित किया गया। वहीं, एसोसिएशन की ओर से बैंक अधिकारियों सचिन देव, रवि कुमार और मंगल सिंह को सम्मान दिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)