बदायूं में फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण:दायित्वों, कार्यप्रणाली और प्रक्रियाओं की जानकारी दी; प्रतिभागियों की उपस्थिति का जायजा लिया

Oct 09, 2026 - 20:12
0
बदायूं में फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण:दायित्वों, कार्यप्रणाली और प्रक्रियाओं की जानकारी दी; प्रतिभागियों की उपस्थिति का जायजा लिया
बदायूं में जनगणना 2027 के दूसरे चरण की तैयारियों के तहत जिले में नामित फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण 8 अक्टूबर से राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बदायूं में शुरू हुआ। प्रशिक्षण 10 अक्टूबर तक चलेगा। दो बैचों में आयोजित इस प्रशिक्षण में फील्ड ट्रेनर्स को जनगणना से जुड़े दायित्वों, कार्यप्रणाली और आवश्यक प्रक्रियाओं की जानकारी दी जा रही है। जनगणना निदेशालय के निर्देशों के अनुपालन में एसडीएम बिसौली और एसडीएम दातागंज को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। दोनों अधिकारियों की मौजूदगी में प्रशिक्षण के दोनों बैच संचालित किए गए। उन्होंने प्रशिक्षण की व्यवस्थाओं और प्रतिभागियों की उपस्थिति का जायजा लिया। प्रशिक्षण के दोनों बैचों में शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। इस दौरान फील्ड ट्रेनर्स को जनगणना के दूसरे चरण से संबंधित कार्य निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पूरा करने की जानकारी दी गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User