SC बार अध्यक्ष ने अधिवक्ताओं की समस्या सुलझाने का आश्वासन:कुशीनगर पहुंचने पर स्वागत, मुख्य न्यायाधीश को सौंपेंगे समस्याओं का ज्ञापन
कुशीनगर में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप राय का शनिवार को स्वागत किया गया। गृह जनपद पहुंचने पर जनपद सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन की ओर से रविंद्र नगर स्थित न्यायालय परिसर के सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिले में कई जगह स्वागत कार्यक्रमों में शामिल होने के कारण वह निर्धारित समय से करीब दो घंटे देरी से पहुंचे। प्रदीप राय मूल रूप से कुशीनगर की तमकुहीराज तहसील के दोघरा गांव के निवासी हैं। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन का अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार गृह जनपद पहुंचने पर उनका विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के महासचिव संतोष कुमार मिश्रा ने अधिवक्ताओं के मान-सम्मान की रक्षा और उनकी समस्याओं के हर स्तर पर समाधान का भरोसा दिया। मुख्य न्यायाधीश को सौंपेंगे समस्याओं का ज्ञापन मुख्य अतिथि प्रदीप राय ने कहा कि अधिवक्ताओं की समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि आगामी 22 तारीख को मुख्य न्यायाधीश से मुलाकात का समय तय है। इस दौरान अधिवक्ताओं से लिखित में प्राप्त समस्याओं का ज्ञापन सौंपा जाएगा। नए अधिवक्ताओं के लिए शुरू होगा मध्यस्थता कार्यक्रम कार्यक्रम के बाद दैनिक भास्कर से बातचीत में प्रदीप राय ने बताया कि नए अधिवक्ताओं के लिए मध्यस्थता (मिडिएशन) कार्यक्रम शुरू कराए जाएंगे। इसकी शुरुआत एक-दो महीने में करने की योजना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद सिंह श्रीनेत ने की। उन्होंने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि संचालन महासचिव नागेंद्र पति त्रिपाठी ने किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)