लखनऊ में छात्राओं ने रंगोली से दिया नशामुक्ति का संदेश:'विकसित भारत' और 'सेवा मेरा योगदान' थीम पर आयोजन, प्राचार्या सराहना की
लखनऊ के राजेंद्र नगर स्थित नवयुग कन्या महाविद्यालय में छात्राओं ने एक विशाल रंगोली बनाई। इसके जरिए नशामुक्ति और विकसित भारत का संदेश दिया गया। यह आयोजन 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत 'सेवा मेरा योगदान' थीम पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चला। सजग भारत जैसे संदेश दिए प्राकृतिक फूलों और सतरंगी रंगों से बनी इस रंगोली ने सबका ध्यान खींचा। छात्राओं ने अपनी कला से खुशहाल परिवार, नशामुक्ति, नारी शक्ति, उज्ज्वल भविष्य और सजग भारत जैसे संदेश दिए। 'नशे को ना, नशे से आजादी' और 'खेलो भारत-नशामुक्त भारत' जैसे नारे भी इसमें शामिल थे। विकसित भारत से जुड़ी योजनाओं को दिखाया रंगोली में केंद्र और राज्य सरकार की विकसित भारत से जुड़ी योजनाओं को भी दिखाया गया। छात्राओं ने युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। प्राचार्या प्रो. मंजुला उपाध्याय ने छात्राओं के प्रयास की सराहना की। मेजर डॉ. मनमीत कौर सोढ़ी, प्रो. सीमा पाण्डेय और डॉ. सुनीता सिंह ने भी मार्गदर्शन किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)