सड़क निर्माण के आदेश कागजों में:वार्ड 36 के लोग नगर निगम पहुंचे, अधिकारियों से की जल्द काम शुरू करने की मांग

Sep 28, 2026 - 18:46
0
सड़क निर्माण के आदेश कागजों में:वार्ड 36 के लोग नगर निगम पहुंचे, अधिकारियों से की जल्द काम शुरू करने की मांग
मथुरा-वृंदावन नगर निगम के वार्ड संख्या 36 में सड़क निर्माण की मांग को लेकर सोमवार दोपहर करीब 3 बजे स्थानीय लोग नगर निगम कार्यालय पहुंचे। क्षेत्रवासियों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए धरना दिया और जल्द निर्माण कराने की मांग की। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क निर्माण के आदेश कागजों में जारी हो चुके हैं, लेकिन धरातल पर अभी तक काम शुरू नहीं कराया गया है। स्थानीय निवासी चंद्रशेखर ने बताया कि वार्ड में सड़क की हालत लंबे समय से खराब है। सड़क निर्माण की समस्या को लेकर क्षेत्रवासियों की ओर से पूर्व में भी नगर निगम अधिकारियों को कई बार प्रार्थना पत्र दिए जा चुके हैं। अधिकारियों को समस्या से अवगत कराने के बावजूद अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को क्षेत्र के लोग एकजुट होकर नगर निगम कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग को लेकर धरना दिया। लोगों ने कहा कि जब सड़क निर्माण के आदेश जारी हो चुके हैं तो कार्य धरातल पर भी दिखाई देना चाहिए। लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग पूरी नहीं होने के कारण क्षेत्रवासियों में रोष है। नगर निगम कार्यालय में लोगों ने अपर नगर आयुक्त प्रियंका सिंह से मुलाकात कर अपनी समस्या रखी। क्षेत्रवासियों ने अधिकारियों से सड़क निर्माण की प्रक्रिया जल्द पूरी कर मौके पर काम शुरू कराने की मांग की। अपर नगर आयुक्त प्रियंका सिंह ने स्थानीय लोगों की समस्या सुनी और उन्हें शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई कि जल्द ही सड़क निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। लोगों का कहना है कि यदि जल्द काम शुरू नहीं हुआ तो वह दोबारा नगर निगम अधिकारियों से शिकायत करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User