गोला में सेवा संकल्प अभियान:10 लाभार्थियों को मिले राशन कार्ड, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सम्मानित
गोला ब्लॉक सभागार में 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत आयोजित सप्तदिवसीय शिविर का सोमवार को समापन हुआ। मुख्य अतिथि विधायक राजेश त्रिपाठी ने कहा कि पहले सरकारी योजनाओं के लिए लोगों को दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन वर्तमान सरकार में अधिकारी चौपाल लगाकर गांवों में ही पात्रों को योजनाओं से जोड़ रहे हैं। उन्होंने बिजली आपूर्ति और कानून-व्यवस्था में आए सुधार की भी सराहना की। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष चंचला शुक्ला ने कहा कि सरकार गर्भस्थ शिशु से लेकर वृद्धजनों तक के लिए कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। शिविर में अन्नप्राशन व गोदभराई संस्कार के साथ 10 लाभार्थियों को राशन कार्ड वितरित किए गए और 5 उत्कृष्ट आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। संचालन बीडीओ दिवाकर सिंह ने किया। इस अवसर पर संपूर्णानंद शुक्ला, उमाशंकर, अखंड प्रताप शाही, अजय राजभर, सुमित सिंह, प्रमोद शर्मा, जोखन राजभर व संगम यादव सहित अन्य मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)